क्या हुआ दिल्ली में?
नए साल 2026 के पहले सिर्फ 15 दिनों में दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए, यह आंकड़ा राजधानी की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है
हर दिन कितने लोग गायब?
जनवरी 2026 में हर दिन औसतन 54 लोग लापता हुए, यानि हर घंटे कोई न कोई शख्स गायब
महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित
लापता लोगों में 509 महिलाएं और लड़कियां शामिल, यह कुल मामलों का सबसे बड़ा हिस्सा है
बच्चे भी सुरक्षित नहीं
15 दिनों में 169 किशोर लापता हुए इनमें 138 लड़कियां और 31 लड़के शामिल हैं, हर दिन औसतन 13 बच्चे गायब होना गंभीर संकेत है
पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने 235 लोगों को ढूंढ लिया, लेकिन अब भी 572 लोग लापता हैं, हर 3 में से 2 अब तक नहीं मिले
2025 से तुलना
2025 में पूरे साल, 24,508 लोग लापता हुए, 9,087 मामले अब भी अनसुलझे, स्थिति साल दर साल और बिगड़ रही है
लोग क्यों हो रहे हैं लापता?
पारिवारिक विवाद, आर्थिक दबाव, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, मानव तस्करी, मानसिक तनाव और अपराध
दिल्ली में 800+ लोग लापता होना, सिर्फ आंकड़ा नहीं, चेतावनी है | अगर सख्त कदम नहीं उठे, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं